घायल को मदद के बहाने अस्पताल ले जाकर बिल पेमेंट के नाम पर घायल का फोन पे मांगकर धोखाधडी का आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

दुर्ग // सुशील कुमार गुप्ता पिता स्व पुरन प्रसाद गुप्ता उम्र 75 साल साकिन प्लाट नंबर 111/1 हनुमान मंदिर के पास मैत्री कुंज रिसाली भिलाई निवासी 27 मार्च को रात करीब 11.00 बजे इनका बेटा अमित कुमार आजाद मार्केट रिसाली में गिर गया था l जिसे कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा सेक्टर 09 हास्पीटल में इलाज करवा रहा था l जब हास्पीटल में बिल भुगतान के नाम पर फोन पे का पिन एवं फोन मांगकर खाता से 50,000 रू बिना जानकारी के रकम का ट्रान्सफर कर लिया है। कि रिपोर्ट पर विषयांकित अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटनास्थल एवं सेक्टर 09 अस्पताल का सीसीटीव्ही फुटेज के अवलोकन से आरोपी का पहचान संदीप चांदेकर के रूप में हुआ आरोपी से पूछताछ करने पर अमित कुमार के पैर में चोट लगने से चल नहीं पाने से प्रारंभिक उपचार हेतु सेक्टर 09 बीएसपी अस्पताल ले गया जहां बिल भुगतान करने के नाम पर अमित कुमार गुप्ता का मोबाईल एवं फोन पे का पिन मांगकर धोखाधडी करने की नियत से एवं पकडा जाने के डर से परिचितो का स्केनर मांगकर 38000 रू 12000 रू कुल 50000 रू फोन पे से ट्रान्सफर कर लिया और पीडित अमित कुमार को मोबाईल वापस कर दिया। उक्त ठगी की गई रकम का 44000 रू अपनी पत्नि के मोबाईल नंबर पर डलवा कर स्वयं उपयोग करना बताया,

धोखाधडी से प्राप्त रकम में से 13000 रू बचा बताया है बाकी को खर्च बताया है। आरोपी के कब्जे से 13000 रू, पीडित के उपचार पर्ची एवं आरोपी का मोबाईल को वजह सबूत मे जप्त किया गया है। आरोपी संदीप चांदेकर का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राहुल बंसल (प्रशिक्षु भापुसे), उनि सुरेन्द्र तारम, प्रआर सूरज पाण्डेय, आरक्षक रवि बिसाई, मो0 समीम, भुमिन्द्र वर्मा, विकास शर्मा, चितरंजन देवांगन, लक्ष्मी नारायण यादव का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें