जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्र में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने विकास कार्यो का जबरदस्त आगाज किया। जामुल के विकास यात्रा में समस्त जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति देकर दलगत भावना को परे रख जामुल के विकास को प्राथमिकता देते हुए एकता का परिचय दिया।
न.पा. अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बाताया कि हमारे नगर पालिका का वार्ड क्र. 16 का व्यस्तम मार्ग जिसमें हमारे हजारों मजदुर साथी अपने कार्य पे जाते हैं। जो इंडस्ट्रीयल एरिया हथखोज तक जाता है। उस मार्ग का बीटी रोड निर्माण 60 लाख रूपये के लागत बनना आज प्रारंभ हुआ है और हमारे नगर पालिका कार्यालय का संधारण उन्नयन कार्य 20 लाख रू. के लागत से शासकीय महाविद्यालय के पास मुख्यनाला तक नाला निर्माण 50 लाख रूपये के लागत से हमारे जामुल के ह्रदय स्थल रावण भाठा से 100 फीट उचा तिरंगा झंडा लगाने का कार्य 20 लाख रू. के लागत से एवं वार्ड क्र. 14 में 12 लाख रू. के लागत से बैंटमिंटन कोर्ट बनेगा।
यह सभी कार्य कुल 01 करोड 62 लाख के लागत से प्रारंभ हो गया है और यह हम सबके लिये गौरव का विषय है। कि हम सब जनप्रतिनिधि एक होकर जामुल के विकास कार्य को प्रारंभ करवाया है और हम आगे भी एकमत होकर जामुल में सभी वर्ग के लिये विकास ही नहीं बल्कि अन्य सभी कार्य करेंगे। जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा।
कार्य प्रारंभ के समय नपा उपाध्यक्ष सुनिता चन्नेवार पार्षदण सबीहा करीम खान, खम्हन ठाकुर, रेखराम बंछोर, सरोजनी चन्द्राकर, दीपक गुप्ता, संजय देशलहरा, अश्वनी साहू, निशा चन्नेवार, सीमा यादव, रामप्यारी वर्मा, कविता विश्वाल, रामदुलार साहू, के राजू, चुम्मन वर्मा, दुर्गा वैष्णव, तिलेश्वर देवांगन, अहिल्या वर्मा, शांति टंडन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी, उपअभियंता सचिन भागवत, के एन ताम्रकार लोक निर्माण विभाग के कर्मचारीगण रामू देवांगन, वेदांत वर्मा, प्रकाश दास मानिकपुरी सहित पालिका क्षेत्र के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थें।






