सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया होली उत्सव का त्यौहार

शेयर करें


कुम्हारी // देशभर में होली उत्सव का धूमधाम से मनाया जा रहा है l इसी बीच सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हारी में भी होली पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप विद्याभारती के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू उपस्थित रहे । साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती शिक्षा संस्थान, छत्तीसगढ के प्रान्त संयोजक (शिशु वाटिका) रामकुमार वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।

अपने उद्बोधन में डॉ. देवनारायण साहू ने होली पर्व मनाने के पीछे का आध्यत्म बड़े रोचक ढंग से बताया। साथ ही बच्चों ने उनके द्वारा गाया गया श्रीकृष्ण जी का भजन भी बड़े चाव से दुहराया।

आचार्य परिवार की ओर से शारदा मौर्य ने होलिका दहन पर अपने विचार रखे। अंत मे आचार्यगणों के मार्गदर्शन में भैया-बहनों ने पूरे मनोभाव एवं आनंद के साथ एक दूसरे पर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी एवं होली खेली।

कार्यक्रम मे विद्यालय के अध्यक्ष निश्चय वाजपेयी, सचिव अवधेश दुबे, कोषाध्यक्ष गीतेश्वर साहू, पार्षद अनुराग गुप्ता एवं विद्यालय के समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे। प्राचार्य मनीषा साहू ने सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से होली खेलने की शुभकामना देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें