शांतिपूर्ण रूप से होली तैयार मनाने दिये गये कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

शेयर करें

भिलाई // होली त्यौहार शांतिपूर्ण व सुगम तरिके से मनाने एसडीएम महोदय, तहसीलदार, अलग-अलग वार्ड पार्षद व अन्य गणमान्य की उपस्थित में शांति समिति की बैठक ली गई। जिसमें होली त्यौहार शांति पूर्ण रूप से मनाने आम लोगो से सहयोग की अपेक्षा रखी गई व कानून व्यवस्था बनायें रखने के संबंध में निम्न महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिये गये –
# होली त्यौहार पर हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।
# बिना अनुमति के सभा/जुलुस की अनुमति नहीं होगी।
# होली में किसी पर भी जबरन रंग/कीचड़ या रंग से भरे गुब्बारे नहीं फेके जा सकेंगे।
# सार्वजनिक स्थानों पर उत्तेजक नारेबाजी और अश्लील हरकतें करने वालों पर होगी कार्यवाही।
# उल्लंघन पर होगी धारा 223 की कार्यवाही।
# डीजे/धुमाल पूर्णत प्रतिबंध है.
# मोटर सायकल पर तीन सवारी व नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर होगी कार्यवाही।
# मुखौटा लगाकर घुमने वालों पर होगी कार्यवाही।
# मनचले व्यक्तियों के द्वारा यदि महिलाओं/बच्चों/बालिकाओं के साथ छेड़खानी-अश्लील हरकते की गई तो होगी कानूनी कार्यवाही।
# आपत्ति जनक एवं भ्रामक पोस्ट करने वालों पर तुरंत संज्ञान लेकर की जायेगी कार्यवाही।
# होलिका दहन के संवेदनशील जगहों को चिन्हांकित गया।
# अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की
# मोडिफाईड सैलेंसर, लगातार तेज आवाज करने वालों वाहनों पर होगी कार्यवाही।
# थाना क्षेत्र एरिया में चार पेट्रोलिंग लगातार घूमते रहेगा और चार पॉइंट डबरा पारा,चौरोदा हथखोज और सिरसा गेट में रहेंगे।
# बेवजह विवाद करने वाले हुल्लड़बाजी करने वाले हुड़दंगियों होगी निगरानी,गलत पाए जाने पर पुलिस करेगी कार्रवाई.
# बेवजह लोगों पर रंग गुलाल व किसी का कपड़ा न फाड़े और न ही होली खेलने के लिए किसी को दबाव बनाएं
# नगर निगम के द्वारा पानी साफ सफाई और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी
# छोटी छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाएगी।
# संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च के माध्यम से एरिया डोमेशन किया जाएगा
# शराब पीकर वाहन चलाने वालों को बरी था नजर के द्वारा चेक किया जाएगा शराब।मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
# आम जनता से अपील की गई कि। शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाए। किसी भी प्रकार का वाद विवाद को भूलकर आपसी भाईचारे का सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करें।

  • Related Posts

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
    • May 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों के सफल आयोजन के…

    और पढ़ें
    मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • May 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य शासन के “मोर गांव – मोर पानी” महाअभियान अंतर्गत मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिले ने जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते…

    और पढ़ें