शुष्क इंडिया प्रायवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर दुर्ग पुलिस के गिरफ्त में

शेयर करें

दुर्ग // शुष्क इंडिया लिमिटेड कंपनी का कार्यालय केवल भवन के सामने स्टेशन रोड दुर्ग में आर.के.हाईटस बिल्डिंग में वर्ष 2010 में खुला था, जो बाद में उजाला भवन के सामने मल्होत्रा काम्पलेक्स में चला गया, उक्त कंपनी के सी.एम.डी. कैलाश सिंह लोधी, नरेन्द्र सिंह लोधी, फत्ते सिंह लोधी, ललीत पाल, मोहन कुमार, साकार देवेन्द्र चौहान, अनिल सिंह लोधी थे l

जिन्होंने लोगों को प्रलोभन दिया कि कंपनी मे धन राषि निवेश करने पर 06 वर्ष में दुगुना, 8 वर्ष मे तिगुना एवं 11 वर्ष में चार गुना धन राषि लाभ मिलेगा एवं अन्य स्कीम के बारे में प्रलोभन दिया बोनस बीमा भी मिलेगा जमीन भी मिलेगा। झांसे मे आकर सैकडों लोगों ने करोडों रूपया उक्त कंपनी मे निवेश किया था किन्तु कंपनी द्वारा मेच्युरिटी पूरा होने के बाद भी रकम वापस न कर धोखाधड़ी कर अमानत मे खयानत कर आफिस में ताला लगाकर दिसम्बर सन् 2016 में भाग गये।

संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 164/2016 धारा 420, 406, 409, 120बी, 34 भादवि, छ.ग.निक्षेंपकों के हितों का संक्षरण अधिनियम 2005 की धारा 10 एवं 3, 4, 5 धन परिचालन अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है। विवेचना के दौरान आरोपीगण दिनेश सैनी, अमित जैन, ललित पाल, मोहन कुमार मुन्ना, पुरानिक देवांगन, कैलाश सिंह लोधी, कन्हैया लाल ओझा, अनिल सिंह लोधी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया जा चुका है। प्रकरण मे अभी भी 05 आरोपी फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी एवं पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे।

उसी क्रम में एसीसीयू की टेक्निकल टीम द्वारा शुष्क इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के फरार डायरेक्टर सुनील तिवारी के संबंध में एक विषिष्ट जानकारी प्राप्त हुयी। प्राप्त जानकारी के विष्लेषण में आरोपी की उपस्थिति भोपाल मध्यप्रदेश होना पता चला था । टीम द्वारा आरोपी की उपस्थिति भोपाल मध्यप्रदेश सुनिष्चित होने से एक टीम वहाँ के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा भोपाल में कैम्प करते हुए, आरोपी सुनील तिवारी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर की की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एण्टीक्राईम एवं सायबर यूनिट से प्रधान आरक्षक चन्द्रषेखर बंजीर, आरक्षक जी.रवि, राकेष चौधरी, थाना मोहन नगर उनि पारस सिह ठाकुर, सउनि राजेश पाण्डेय की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपियों का नाम – सुनील तिवारी पिता दषरथ तिवारी उम्र 40 साल निवासी हाल भानपुर, विदिशा रोड थाना छोला जिला भोपाल म.प्र. मूल निवासी प्रजापत नगर हवा बंगला फूटी कोटी थाना हवा महल बंगला जिला इंदौर म.प्र.।

  • Related Posts

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विकासखंड उसूर का अतिसंवेदनशील ग्राम तर्रेम, जो कभी माओवादी प्रभाव के कारण पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई…

    और पढ़ें
    बकाया बिल से घबराने की जरूरत नहीं, समाधान योजना से मिलेगी राहत’ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें‘ रायपुर // प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का 4 मई को सुदूर वनांचल ग्राम कमराखोल का दौरा आमजन के लिए राहत और विश्वास का संदेश लेकर आया। सुशासन…

    और पढ़ें