मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सहकारी बैंकों के अध्यक्षगणों ने की मुलाकात

शेयर करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा एवं अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर के नेतृत्व में विभिन्न जिलों के जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्षगणों ने सौजन्य मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने-अपने बैंकों के क्षेत्र अंतर्गत सहकारी समितियों के काम-काज, सहकारी समितियों में खाद एवं बीज के भण्डारण एवं वितरण की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को अल्पकालीन कृषि ऋण के वितरण की स्थिति से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री बघेल ने जिला सहकारी बैंकों के नवनियुक्त अध्यक्षगणों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सहकारिता को सुदृढ़ करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की बात कही। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज शर्मा रायपुर, प्रमोद नायक बिलासपुर, नवाज खान राजनांदगांव, रामदेव राम अम्बिकापुर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित “श्री…

    और पढ़ें
    केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *