विधायक ललित चंद्राकर ने महा शिवरात्रि के पवन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना किया

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरदा,नगपुरा अंडा, कुथरेल,धनोरा, दमोदा , बोरई,में आज महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। साथ आयोजित भंडारे में महाप्रसादी वितरण किया और प्रसाद ग्रहण किया ।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैंऔर मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।

इस अवसर पर रिसाली मंडल पूर्व अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, सुखदेव देवांगन,राजू यादव, मुकेश मांडले, पवन महतेल, शिव निषाद, जीतेश धनकर, भूपेन्द्र रिगरि, प्रदीप ढीमर, भूपेन्द्र ढीमर, दासू ढीमर, शिव ढीमर, जगमोहन ढीमर,राजकुमार, गायत्री साहू, उत्तम चंद्राकर, राजू शर्मा, जगदेव साहू, हरीश देशमुख, नेहा साहू, देविका यादव, संतोष साहू, सत्रुघन साहू, पुनानंद देशमुख, त्रिलोक साहू, दुष्यंत देशमुख, नेतराम देशमुख, व बड़ी संख्या श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीरामजी) अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन…

    और पढ़ें
    विशेष लेख : हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आज के दौर में टिकाऊ खेती की ओर बढ़ना समय की मांग है। रसायनों के बोझ तले दबती मिट्टी को राहत देने के लिए हरी खाद एक…

    और पढ़ें