श्रीराम जन्मोत्सव समिति की बैठक आज सेक्टर-9 में संपन्न

शेयर करें

भिलाई // श्रीराम जन्मोत्सव समिति की आवश्यक बैठक आज सेक्टर-9 में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य श्रीरामनवमी उत्सव एवं शोभायात्रा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में समिति के संरक्षक, प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए आयोजन पर प्रकाश डाला।

बैठक में समिति के युवा विंग अध्यक्ष एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, आदर्श और नैतिकता की मिसाल है। उनके चरित्र से हमें समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। इस वर्ष श्रीरामनवमी के अवसर पर आयोजन और भी विशेष होगा, जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि आज जब विज्ञान और तकनीक में हम निरंतर प्रगति कर रहे हैं, ऐसे समय में हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराएं केवल धार्मिक आस्थाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह हमारे जीवन की एक समृद्ध धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं में प्रकृति पूजन का विशेष महत्व है, जिसमें पर्वत, नदियों, वृक्षों और पक्षियों की पूजा की जाती है। यह हमारी प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्रीरामनवमी का पर्व हमें न केवल धार्मिक रूप से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी जोड़ता है।

बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने श्रीरामनवमी उत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शहरवासियों से अपील की गई कि वे अधिकाधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करें। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि शोभायात्रा के दौरान पुष्पवर्षा और झांकियों के माध्यम से इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। साथ ही, शहर के विभिन्न स्थानों पर रामायण पाठ, भजन संध्या और धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष मदन सेन ने बताया कि आज से 10 मार्च तक सभी प्रखंडों एवं वार्डों की बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं 23 मार्च को ध्वज प्रमुखों का सम्मान कार्यक्रम बीएसएनएल चौक, सेक्टर-1 के समीप मैदान में संपन्न किया जाएगा।

समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव समिति छत्तीसगढ़, भिलाई द्वारा इस वर्ष भी श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में 1101 मठ-मंदिरों की लघु शोभायात्राएं शामिल होंगी, जिनमें बाबा भोलेनाथ, भगवान चतुर्भुजी, माँ बम्लेश्वरी और माँ दंतेश्वरी की शोभायात्राएं प्रमुख होंगी। ये शोभायात्राएं कुम्हारी, चरोदा, देवबलोदा, सोमनी, सिरसाकला, जामुल, कुरूद, छावनी, रिसाली, हुडको, सेक्टर 1 से 10, समोदा, जेवरा-सिरसा, रामनगर, सुपेला सहित अन्य क्षेत्रों से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम 7:30 बजे पावर हाउस अंबेडकर चौक पर मिलेंगी।

इस आयोजन में भव्य झांकियां, पारंपरिक अखाड़े, पंथी नृत्य, राउत नाचा एवं भजन संध्या विशेष आकर्षण होंगे, जो धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाएंगे। सभी शोभायात्राएं मिलकर श्रीरामलीला मैदान तक पहुंचेंगी, जहां विशेष धर्मसभा एवं झांकी प्रदर्शन का आयोजन होगा। पूरा मार्ग भव्य सजावट से सुसज्जित होगा और श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ शोभायात्रा का स्वागत करेंगे।

बैठक में कोर कमेटी के सभी सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं सभी शाखाओं के प्रत्येक प्रखंड के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें