दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज लेगी रामलीला मैदान में शपथ

शेयर करें

दिल्ली // दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सीएम पद की शपथ लेंगी। राजधानी में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर 27 साल का वनवास खत्म करने के ग्यारह दिन बाद बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर संशय खत्म हो गया। दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से नवनिर्वाचित विधायक 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री घोषित किया l रेखा गुप्ता के साथ ही 6 और मंत्री आज शपथ लेंगे।

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

बीजेपी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने पार्टी विधायकों के साथ दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. विधायकों के समर्थन वाला खत एलजी को सौंपा गया जिसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का न्योता दिया. 20 फरवरी को दिल्ली की रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा l

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें