मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन, वीर जवानों के बलिदान को किया स्मरण

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उन बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा, जिनकी वीरता और अदम्य साहस ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर जवानों की शहादत देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की अस्मिता और संप्रभुता सर्वोपरि है, और इसके लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस हम सभी को देशसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए सतत तत्पर रहने वाले सभी सैनिकों को हम सादर नमन करते हैं और उनके अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

  • Related Posts

    प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों…

    और पढ़ें
    आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का अधिकतम फायदा लोगों को शीघ्र मिले इसके लिए सूचना प्रौद्योगिक की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *