उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव में किया मतदान

शेयर करें

रायपुर //उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें और अपने मतदान का सही उपयोग करें।

उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाग लेकर हम अपने शहर और समुदाय की बेहतरी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हैं। यह चुनाव हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसे पूरी गंभीरता से लेना चाहिए। मतदान केंद्र पर उप मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से मतदान करने की अपील की।

नगरीय निकाय चुनाव के तहत कबीरधाम जिले के नगर पालिका नगर पंचायतों और अन्य स्थानीय निकायों के लिए वोटिंग प्रक्रिया जारी है, और मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • Related Posts

    लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने ग्रामीण जीवन, स्थानीय संस्कृति और हाट-बाजार का लिया अनुभव
    • September 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। पर्यटन के बदलते…

    और पढ़ें
    राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने 42 आकांक्षी शौचालयों सहित स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन की परियोजनाओं को दी स्वीकृति
    • September 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शहरों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49 करोड़ 66 लाख रुपए के 50 कार्यों को मंजूरी दी गई है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *