सांसद विजय बघेल ने महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में किया जनसंपर्क

शेयर करें


दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं 59 वार्डों के प्रत्याशियों के पक्ष में इंदिरा मार्केट क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनमानस से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार, उपस्थित रहे l

इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव से राष्ट्रवाद एवं विकास को लेकर कार्य करती है आप सभी ने देखा होगा कि पूर्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा था जिसे उन्होंने ठगा नहीं था हर जगह इन्होंने सिर्फ सिर्फ घोटाले और भ्रष्टाचार किया चाहे वह छात्रों के हित को अनदेखी करते हुए पीएससी घोटाला किया या फिर केंद्र सरकार से आए हुए चावल पर भी उन्होंने डकैती डाली, यह वहां पर भी नहीं रुके कोरोना कल के समय अपनी हरकतों से बाज नहीं आए थे तुष्टिकरण की राजनीति इनके सर चढ़कर बोल रही थी दुर्ग में भी आमजन मानस ने शहर में कांग्रेस को सत्ता की चाबी सौपी थी इस भरोसे से दुर्ग शहर का सर्वांगीण विकास होगा पर इन्होंने आम जनमानस की इच्छाओं पर कुठराघात करते हुए केवल और केवल भ्रष्टाचार किया l

सांसद विजय बघेल ने आगे कहा कि अब दुर्ग की जनता ने संपन्न विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक मतों से विजयश्री दिलाया है अब ट्रिपल इंजन की सरकार जोड़ने के लिए आप सभी पुनः हमें अपना बहुमूल्य वोट प्रदान करें महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं समस्त 59 वार्डों के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाए
जनसंपर्क के दौरान श्याम शर्मा, संभव जैन, महेंद्र लोढ़ा, अनूप गटागट, संतोष सोनी, संदीप जैन, डॉ.शरद अग्रवाल, उपकार चंद्राकर, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, जीतेंद्र राजपूत, अनूप सोनी, अनुप गटागट,नितेश जैन, विजय ताम्रकार उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की
    • September 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।…

    और पढ़ें
    सभी विभागों की सहभागिता से अभियान को बनाएं सफल – श्री अरुण साव
    • September 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बेमेतरा जिला मुख्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *