दिल्ली में 27 साल बाद कमल खिलेगा, 48 सीटों पर बढ़त शाह से मिलने पहुंचे प्रवेश वर्मा

शेयर करें

नई दिल्‍ली // दिल्ली चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद कमल खिलने का रास्ता साफ हो रहा है। इस बीच सीएम पद की दावेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दिल्ली में सीएम पद के दावेदारों में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, मोहन सिंह बिष्ट के नाम सबसे आगे चल रहा है। दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी को ऐसे नकारा कि पार्टी के नंबर-1 नेता अरविंद केजरीवाल नंबर-2 नेता मनीष सिसोदिया तक चुनाव हार गए l दिल्ली में बंपर बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार आ रही है l

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के साथ ही आम आदमी पार्टी की नींद उड़ गई है ना सिर्फ सत्ता गंवाई, बल्कि नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार गए हैं. आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल 1200 वोटों से चुनाव हार गए हैं. उन्हें बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने हराया l प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा था वर्ष 2013 में अरविंद केजरीवाल ने इसी सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर सनसनी फैला दी थी l

दिल्ली में कुल विधानसभा सीटें 70 हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है l जिसमें भाजपा उम्मीदवारों ने आप के महारथियों धूल चटा दी है. मालूम हो कि दिल्ली का पहला रुझान भाजपा के पक्ष में गया था l

दिल्ली की 14 सीटों का रिजल्ट जारी, जानें कौन जीता, कौन हारा

1. नई दिल्ली सीट से AAP के अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, BJP के प्रवेश वर्मा जीते. 

2. जंगपुरा सीट से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव हारे, BJP के तरविंदर सिंह मारवाह जीते. 

3. राजौरी गार्डन सीट से AAP की धनवती चंदेला ए चुनाव हारीं, BJP के मनजिंदर सिंह सिरसा जीते.

4. पटपड़गंज सीट से AAP के अवध ओझा चुनाव हारे, BJP के रविंदर सिंह नेगी जीते.

5. कोंडली सीट से BJP की प्रियंका गौतम चुनाव हारीं, AAP के कुलदीप कुमार जीते.

6. त्रिनगर सीट से AAP की प्रीति जितेंदर तोमर चुनाव हारीं, BJP के तिलक राम गुप्ता जीते.

7. विश्वास नगर सीट AAP के दीपक सिंघल चुनाव हारे, BJP के ओम प्रकाश शर्मा जीते.

8. दिल्ली कैंट सीट से BJP के भुवन तंवर की हार, AAP के वीरेंद्र सिंह कादियान जीते. 

9. शालीमार बाग सीट से AAP की बंदना कुमारी चुनाव हारीं, BJP की रेखा गुप्ता जीतीं.

10. कालकाजी सीट से BJP के रमेश बिधूड़ी चुनाव हारे, AAP की आतिशी जीतीं.

11. बाबरपुर सीट से BJP के अनिल कुमार वशिष्ठ चुनाव हारे, AAP के गोपाल राय जीते.

12. राजेंद्र नगर सीट से AAP के दुर्गेश पाठक चुनाव हारे, BJP के उमंग बजाज जीते.

13. सुल्तानपुर माजरा सीट से BJP के करम सिंह चुनाव हारे, AAP के मुकेश कुमार जीते. 14. संगम विहार सीट से AAP के दिनेश मोहनिया चुनाव हारे, BJP के चंदन कुमार चौधरी

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन का मूल पाठ
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया…

    और पढ़ें
    गर्मी के मौसम में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए उठाए गए कदम
    • March 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // देश में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। देश की वर्तमान स्थापित उत्पादन क्षमता (फरवरी, 2026 तक) 524 गीगावाट है। भारत ने अप्रैल, 2014 से 299.87 गीगावाट की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *