पुलिस के साथ अभद्रता व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए उपद्रव करने वाले आरोपीगण गिरफ्तार

शेयर करें
दुर्ग // उतई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसाही में मेला मड़ई कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था, जिसमें पुलिस बल कानून एवं शांति व्यवस्था में लगा हुआ था। मेला मड़ई कार्यक्रम के दौरान ग्राम परसाही के संजय ठाकुर और जोहन ठाकुर मड़ई में राउत नाचा निकलने के दौरान उपद्रव करने लगे राउतनाचा वालों को और खिलौना दुकान वालो को गाली गलौच कर मारपीट पर आमदा हो गए थे ।

जिसे देखकर मड़ई में शांति व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को समझाया गया, जिससे उपद्रवी संजय ठाकुर और जोहन ठाकुर उर्फ जितेन्द्र यह जानते हुए कि वर्दीधारी पुलिस वाले शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे है, एक राय होकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस के साथ ही अभद्र व्यवहार करने लगे।

उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना उतई मे अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 121, 221, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत् पंजीबद्ध किया जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 फरवरी को आरोपी 01. संजय ठाकुर उर्फ रिंकु पिता संतोष ठाकुर उम्र 25 वर्ष 02. जोहन ठाकुर उर्फ जोहन लाल ठाकुर उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी ग्राम परसाही परसुलीपारा थाना उतई जिला दुर्ग को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना उतई प्रभारी विपिन रंगारी, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि नेमन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक लक्ष्मीनारायण शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।
  • Related Posts

    एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति
    • October 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनता…

    और पढ़ें
    पीएमईजीपी से शुरू किया पैक्ड पेयजल प्लांट, खुद बनीं आत्मनिर्भर और 10 लोगों को दिया रोजगार
    • October 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंकोरिया // सेवा संकल्प अभियान केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि जनभागीदारी से आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी है। इसी भावना को ग्राम डुमरिया…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *