कक्षा 5वीं एवं 8वीं की समय-सारिणी जारी

शेयर करें

5वीं की परीक्षा 17 मार्च एवं 8वीं की परीक्षा 18 मार्च से शुरू

रायपुर // छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कक्षा 5वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा 2025 की समय-सारिणी जारी की दी गई। कक्षा 5वीं की परीक्षा 17 मार्च एवं कक्षा 8वीं की परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 5वीं के केन्द्रीकृत परीक्षा 17 मार्च को गणित, 21 मार्च को अंग्रेजी, 24 मार्च को हिन्दी एवं 27 मार्च को पर्यावरण विषय की परीक्षा प्रातः 8 से 10 बजे तक आयोजित होगी।

इसी प्रकार कक्षा 8वीं की परीक्षा 18 मार्च को गणित, 22 मार्च को हिन्दी, 26 मार्च को अंग्रेजी, 29 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 1 अप्रैल को विज्ञान एवं 3 अप्रैल को संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा प्रातः 8 से 11 बजे तक आयोजित होंगी।

  • Related Posts

    पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती को नई गति दे रहा है। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती अधिक…

    और पढ़ें
    महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने योजना की 29वीं किस्त की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *