भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार धुआंधार जनसंपर्क जारी

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग नगर निगम महापौर भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार का धुआंधार जनसंपर्क जारी आज जनसंपर्क में वार्ड नंबर 57 उरला पश्चिम संग्राम चौक में एकत्रीकरण के पश्चात मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद, वार्ड नंबर 58 उरला पूर्व से होते हूए,वार्ड नंबर 16 सिकोला बस्ती उत्तर ,वार्ड नंबर 15 सिकोला बस्ती दक्षिण, वार्ड नंबर 14 सिकोला भाटा से होते हूए स्टेशन पारा में पहुंचकर संपन्न हुई जनसंपर्क के दौरान आम जनमानस का उत्साह और स्वागत देखकर भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार को आम जन मानस ने अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

इस अवसर पर दुर्ग नगर निगम महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने कहा कि पूर्व में दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस की सरकार काबिज थी जिन्होंने सारे विकास के कार्य अवरुद्ध कर दिए थे कांग्रेस पार्टी के कुशासन, विकास विरोधी रवैया, भ्रष्टाचार, एवं अनियमित के चलते पूरा दुर्ग शहर हलाकान था | देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और इसमें एक तीसरा इंजन जोड़कर हमें दुर्ग शहर को विकास को एक नया आयाम देना है मैं दुर्ग शहर की आम जनमानस एवं जनता से अपील करती हूं कि मुझे एवं दुर्ग शहर के समस्त भारतीय जनता पार्टी के वार्डों के प्रत्याशियों को अपना वोट रूपी शुभ आशीष प्रदान कर ऐतिहासिक रूप से हमें विजय श्री दिलाए

श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि दुर्ग में विकास की जो लहर चल रही थी भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में कांग्रेस की सरकार के आते ही वह टोटल ठप्प पड गया था | छत्तीसगढ़ प्रदेश में हमारी सरकार के आते ही विकास कार्य की गति में तीव्रता आई और योजनाओं का लाभ भी बिना भेदभाव के लोगों ने उठाना शुरू कर दिया मैं दुर्ग शहर की आम जनमानस से पुनः अपील करती हूं कि हमें एक ऐतिहासिक जीत अवश्य प्रदान करें |

आयोजित जनसंपर्क में कांतिलाल बोथरा, अजय तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, मनमोहन शर्मा, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, पार्षद प्रत्याशी सरस निर्मलकर, रेशमा सोनकर, ललिता ठाकुर, युवराज कुंजाम, जागेश यादव, काशीनाथ कोसरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

  • Related Posts

    ​कुपोषण के खिलाफ – आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप और कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य…

    और पढ़ें
    पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती को नई गति दे रहा है। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती अधिक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *