राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह 30 जनवरी को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह 30 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह इस दौरान उक्त दोनों जिलों में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर स्थापित स्ट्रांग रूम एवं मतदान केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा लेंगे। श्री सिंह दोनों सम्बंधित जिलों के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निंग ऑफिसर की बैठक लेकर निर्वाचन की प्रक्रिया और तैयारियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह, राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ 30 जनवरी को रायपुर एयरपोर्ट से सबेरे 10 बजे राजकीय विमान/हेलीकॉप्टर से अम्बिकापुर के लिये प्रस्थान होंगे और वहां पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे तक स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्रों का निरिक्षण तथा जिला मुख्यालय में संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निग ऑफिसर की बैठक लेकर निर्वाचन प्रक्रिया और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह, अम्बिकापुर से दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से सूरजपुर जाएंगे और वहां दोपहर एक बजे से 2 बजे तक स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्रों का जायजा लेने के बाद जिला मुख्यालय में संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निंग ऑफिसर की बैठक लेकर निर्वाचन के संबंध में प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह सूरजपुर से अम्बिकापुर जाएंगे और वहां से हवाई मार्ग से संध्या 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन हॉल में आयोजित भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *