मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवि और लेखक ’पद्मभूषण’ माखनलाल चतुर्वेदी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने श्री माखनलाल चतुर्वेदी की रचनाओं को याद करते हुए कहा कि माखनलाल जी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया और उन्हें आजादी की लड़ाई में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया।

उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम के साथ त्याग, बलिदान और देश भक्ति का अनूठा संगम दिखाई देता है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिलासपुर के सेन्ट्रल जेल में ‘पुष्प की अभिलाषा’ लिखी जो बहुत लोकप्रिय रचना है। श्री साय ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी जी का साहित्य और देश के लिए अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

  • Related Posts

    हरी खाद और नील-हरित काई से खेती को मिलेगी नई दिशा, रासायनिक खाद पर निर्भरता घटाने की पहल
    • April 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // खेती की बढ़ती लागत और मृदा की गिरती उर्वरता के बीच मुंगेली जिला प्रशासन ने टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की…

    और पढ़ें
    बारहमासी सड़क से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी
    • April 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल में स्थित ग्राम चाऊरडोंगरी, जो कभी दुर्गम पहाड़ी रास्तों और संसाधनों की कमी से जूझता था, अब विकास की मुख्यधारा से जुड़…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *