अहिवारा में भाजपा ने नामांकन रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन : अध्यक्ष प्रत्याशी व 15 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने भरा नामाकंन पत्र

शेयर करें

अहिवारा // नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम दिन नगर पालिका अहिवारा के भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी नटवर ताम्रकार एवं 15 वार्ड की संयुक्त नामांकन रैली में विधायक राजमंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि शंकर सिंह युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकर चंद्राकर, जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ संतोषी मंदिर वार्ड क्रमांक 01 से प्रारंभ होकर नगरवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर जन आशीर्वाद के साथ नगर भ्रमण करते हुए टाउनशिप वार्ड क्रमांक 15 बानबरद पहुंचा आम सभा का आयोजन किया गया l

भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा प्रत्याशी चतुर्भुज विष्णु मंदिर दर्शन कर अनुविभागीय अधिकारी अहिवारा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारीयों, समर्थकों और नगरवासियों के साथ अपना नामांकन जमा किया।

विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में विकास की गंगा बह रही है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को जनता जनार्दन का अभूतपूर्व समर्थन मिलेगा। सरकार द्वारा लगातार मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादे आवास योजना, महतारी योजना को तेजी से पूरा किया जा रहा l अहिवारा पालिका में विकास की गंगा बहेगी l उन्होंने आगे कहा की 15 के 15 भाजपा के पार्षद प्रत्याशी जीत हासिल कर के आयेगी ।

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जनसभाने कहा की भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी एवं समस्त वार्डों के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी । आज बड़ी संख्या में उमड़ा यह जनसैलाब भाजपा के प्रचंड जीत का प्रतीक है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश पांडे जनता मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर विजय तिलक लगाने के लिए संकल्पित है। बड़ी जीत के साथ अध्यक्ष पद सहित सभी 15 वार्डो में कमल खिलेगा। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्कहोंने आगे कहा कि, कांग्रेस डूबती हुई नैया है, जो विकास 50 सालों में नहीं हुआ है, वो हमने पिछले 1 साल में ही किया है। भाजपा ने अहिवारा की जनता को करोड़ों रूपये के विकास कार्य सरकार में आते ही समर्पित किया हैं।  जन-जन का उत्साह भाजपा के जीत का प्रमाण है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नटवर ताम्रकार ने कहा कि यह अहिवारा की जनता का महारैली है, यह केवल मेरा नहीं है, बल्कि नगर पालिका क्षेत्र के हर व्यक्ति का है, नगर की जनता का आशीर्वाद और स्नेह पाकर में अभिभूत हूं। देवतुल्य जनता के इस आशीर्वाद और स्नेह के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। हम दूसरी बार सब मिलकर अहिवारा के उन्नति, विकास और प्रगति के लिए जनभागीदारी के साथ काम करेंगे।

जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह ने कहा अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का समय आ गया है। ट्रिपल इंजन का सरकार बनने से विकास कार्य की रफ्तार और तेज होगी। अध्यक्ष की प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों को एक ऐतिहासिक जीत दिला कर अहिवारा की विकास की मार्ग प्रशस्त करें।

अहिवारा नगर पालिका परिषद मैं बीजेपी पार्टी के द्वारा नामांकन रैली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि शंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, दिलीप पटेल विधायक प्रतिनिधि, प्रेम सागर चतुर्वेदी जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि, भिलाई जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, भिलाई , जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, घनश्याम साहू जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष, कुमन साहू मुरमुंदा मंडल अध्यक्ष,राम जी निर्मलकर अहिवारा मंडल अध्यक्ष, ए गौरीशंकर भिलाई तीन चरोदा मंडल अध्यक्ष, निवर्तमान अहिवारा मंडल अध्यक्ष लीमन साहू उपस्थिति रहे l

  • Related Posts

    भगवान लिंगराज की पावन भूमि पर आकर होती है अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति : मुख्यमंत्री श्री साय
    • September 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर…

    और पढ़ें
    स्थानीय निकाय चुनावों को आसान, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ मंथन
    • September 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर स्थित कार्यालय में आज राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की अहम बैठक संपन्न हुई। 32वें अखिल भारतीय…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *