जीवन जीने की कला सिखाती हैं रामचरित मानसविधायक ललित चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग // ग्राम पंचायत बोरई ,व ख़ुरसुल में आयोजित दो दिवसीय भव्य रामायण सम्मेलन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। इस पावन अवसर पर सभी ग्रामीण जनों को इस अद्भुत धार्मिक आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण वासी, श्रद्धालु और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनके उत्साह और सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। रामायण के मंत्रमुग्ध कर देने वाले पाठ एवं रामधुन की मधुर ध्वनि ने समूचे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा हमने बचपन से हमने घरों में रामचरित मानस का पाठ पढ़ा और सुना होगा। सनातन धर्म का ये महाग्रंथ हमें जीवन जीने का मार्ग दिखता है और जीवन जीने की कला सिखाता है। कई विद्वान और कथा वाचकों का कहना है कि रामचरित मानस का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा भी रामचरित मानस का पाठ करने के कई फायदे होते हैं। इस महा ग्रंथ की पांच चौपाइयों का रोजाना पाठ करने या श्रद्धापूवर्क जाप करने जीवन में कभी दरिद्रता नहीं आती। यानी ये चौपाइयां घर परिवार में खुशहाली लाने के लिए मंत्र का काम करती हैं। रामचरितमानस एक धार्मिक ग्रंथ है और यदि आप इसे नियमित रूप से पढ़ेंगे और सच्चे मन से पूजा करेंगे, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इसमें लिखे हर दोहे और चौपाई का एक अलग महत्व और अर्थ होता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य श्रीमती भाना ठाकुर भाजपा अंजोरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गिरेश साहू जी, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नंदू निर्मलकर ओमेश्वर राजू यादव,सरपंच पदमा साहू सरपंच मुकुंद पारकर, पूर्व सरपंच रिवेंद्र यादव,पूर्व सरपंच गिरेश्वर देशमुख, सरोज पारकर ज, मोतिम पारकर, शिव निर्मकलर सुनीता देशमुख, ओंकार देवांगन, सुखदेव देवांगन , सोसाइटी अध्यक्ष मुकेश मंडले , सतरूपा निषाद , तेजराम पारकर , श्याम निषाद , गौरव दास गोस्वामी, मंटू देशलहरे, मन्नू यादव , सरपंच पदमा साहू, जनपद सदस्य भाना बाई ठाकुर, शिवकुमारी वैष्णव, ओमेश्वर राजू यादव , शिव निर्मलकर , मंडल महामंत्री शिवनारारण निषाद , प्रितपाल ठाकुर , जितेन्द्र गुप्ता, गायत्री ठाकुर, लोचन सिन्हा, टीकम जोशी , मोहन ठाकुर , तामेश्वर साहू, प्रीतलाल ठाकुर एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply