जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया । गणतंत्र दिवस के 76वें वर्ष में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया जिसमें नक्सलवाद की समाप्ति एवं आदिवासी समृद्धि पर बल दिया गया एवं साथ ही प्रदेश में विकास एवं विकसित भारत पर प्रकाश डाला गया ।
नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने सभी पालिका परिवार के सदस्यों के साथ सभी नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी । कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति सीमा बक्शी ने किया । ध्वजारोहण कार्यक्रम में पार्षद खम्हन ठाकुर, दीपक गुप्ता, रामदुलार साहू, संजय देशलहरा, अहिल्या वर्मा, शांति टंडन, कविता विश्वाल सहित अधिकारी कर्मचारी के.एन. ताम्रकार, सचिन भागवत, हरीश साहू, रामू देवांगन, मोहन वर्मा, आशा जंघेल, हर्षा मेहरा, अशोक पटेल, वेदान्त वर्मा, भानू चौहान, बशीर खान, रमाशंकर, हीम्मत मण्डावी, श्यामरतन पटेल सहित स्वच्छता दीदीयों के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।






