शासकीय जामुल महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें

जामुल // डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल में दिनांक 24 जनवरी 2025 को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह के सफल मार्गदर्शन में किया गया । उन्होंने सर्वप्रथम महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई तत्पश्चात अपने उद्बोधन में आयोग द्वारा निर्धारित थीम nothing like voting I vote for sure के तहत देश की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत बनाने हेतु शत् प्रतिशत मतदान हेतु स्वयं तथा आसपास के जन समुदाय को जागरूक करना हमारा कर्तव्य हैं ।

इसके लिए हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान करना होगा तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहकर इस महा अभियान में अपनी भागीदारी निभानी पड़ेगी । कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. रमेश कुमार मेश्राम ने कहा की मतदान करें तथा वृद्धजनों को भी मतदान करने में मदद करें ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर. के. मिश्रा, डॉ. भावना माहुले, बलराज ताम्रकार, डॉ. रमेश कुमार मेश्राम, डॉ. संजय परगनिहा, डॉ. रचना चौधरी, श्रीमती कृष्णा वेणी, सुश्री खुशबू शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    कोपरा जलाशयः छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल कोपरा जलाशय आज पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभर रहा है। “जैव विविधता के लिए…

    और पढ़ें
    सौम्य मुख्यमंत्री श्री साय का सख्त रूख
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के दौरान आज सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिले का औचक दौरा कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *