जामुल पालिका में 156 करोड़ के 813 विकास कार्य का भूमि पूजन एवं जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया गया

शेयर करें

जामुल // राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग के तत्वाधान में आयोजित नगरीय विकास सोपन कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में किया गया। जिसका वर्चूअल प्रसारण नगर पालिका जामुल के सभागार में किया गया । कार्यक्रम को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, मंत्री नगरीय प्रशासन भारसाधक एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने संबोधित किया l

कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्र होने वाले विकास कार्य राशि 156 करोड़ के 813 विकास कार्य का भूमि पूजन एवं जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया गया साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया और प्रदेश भर के नगर में स्वच्छता में विशेष योगदान देने वाले स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया गया ।

नगर प्रशासन जामुल द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम सभागार में मुख्य रूप से नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति सीमा बक्शी, पार्षदगण दीपक गुप्ता, रामदुलार साहू, राजस्व प्रभारी हरीश साहू सहित आशा जंघेल, रामू देवांगन, मोहन वर्मा, मेघनाथ सोनी, चुम्मन यादव, नरेन्द्र यादव, वेदांत वर्मा, अशोक पटेल, देवकुमार वर्मा, नरेन्द्र मढ़रिया, राजकुमार सहित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन…

    और पढ़ें
    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • July 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक परिणाम अब गांव-गांव में स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *