नगपुरा में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती समारोह में सम्मिलित हुए विधायक ललित चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिरपोटी , मोहलाई, नगपुरा में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम जी एवं भक्त शिरोमणी गुहा निषादराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कार्यक्रम ने समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक, और शैक्षिक उत्थान का संदेश दिया।उनके जीवनी और कार्यों को जानने का अवसर मिला। निषाद राज गुहा एक महान भक्त और संत थे, जिन्होंने अपने जीवन में भगवान की भक्ति और सेवा में समर्पित किया था।किसी भी समाज के विकास के शिक्षा बहुत ज़रूरी है शिक्षित समाज में लोग सामाजिक एकता के महत्व को समझते हैं और वे अपने समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा देने व नैतिकता और मूल्यों के महत्व को समझते हैं और वे अपने जीवन में इन मूल्यों का पालन करने के लिए काम करते हैं।

इस अवसर पर निषाद समाज अध्यक्ष राम सुख निषाद जी, उतई मंडल अध्यक्ष शीलता ठाकुर जी, सरपंच पोषण लाल साहू जी, रामसुख , सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष व जनभागीदारी अध्यक्ष प्रवीण यदु , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शुभम वर्मा , लेख राम साहू , गौकरण मंडल लेखु राम साहू अध्यक्ष शिव निषाद , सरपंच खेमिन निषाद , स्थानीय अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र निषाद , युवा अध्यक्ष बाल राम निषाद , ओम सिंह, मनोहर निषाद , छगन हिरवानी , नारायण दिवान , लोकेश साहू , दुष्यन्त यादव जी, मोहन साहू , ईश्वरी मारकंडे , संतोष गायकवाड़ , जय कुम्हार जी, हरिहर देवांगन , आनंद निषाद , भारत निषाद , शिव रेखा , सुंदर , सोनू निषाद निषाद समाज अध्यक्ष शिवनारायण निषाद पूर्व अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू , वर्तमान मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा , पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन , शिव देवांगन , मनथीर निषाद गवेनन्द्र देवांगन जोहन निषाद जम, इतवारी निषाद , मनोज निषाद, गैंद लाल निषाद , खेदू राम निषाद एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन हॉल में आयोजित भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *