स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रो के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

शेयर करें

जामुल // छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल युनिट के माध्यम से सफाई मित्र सुरक्षा कैम्प लगाने हेतु कलेक्टर  सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के द्वारा निर्देशित एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी नगर पालिका परिषद ,जामुल  के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल युनिट के माध्यम से सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।

सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के तहत नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सभी जीरो वेस्ट सेंटर SLRM सेंटर में कार्यरत सभी स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रो के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष शिविर के माध्यम से प्रति माह शिविर का आयोजन कर आवश्यक जांच एवं परीक्षण किया जा रहा है। जहाँ सेंटर में कार्यरत सभी स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।

जिसमे बी. पी, शुगर, कैल्शियम, ब्लड ग्रुप, थाइरॉइड, विटामिन, एवं अन्य जांच किये गए एवं जांच उपरांत मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश साहू  द्वारा आवश्यक दवाइयां दीदियों को उपलब्ध करवाई एवं स्वास्थ्य संबंधी बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी भी साजा की | यह सेवा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से न केवल स्वच्छता  कर्मियो बल्की आम नागरिको के लिए  भी निःशुल्क उपलब्ध है | इस कार्यक्रम  मे स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक और जिला समन्वय  और भी अधिकारी मौजूद थे |

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply