रायपुर में टेनिस, राजनांदगांव में हॉकी और नारायणपुर में मलखंभ अकादमी होंगी शुरू

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तीन प्रमुख खेल अकादमियों की स्थापना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर रायपुर में टेनिस अकादमी, राजनांदगांव में हॉकी अकादमी और नारायणपुर में मलखंभ अकादमी की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों का उद्देश्य आधुनिक खेलों के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय खेलों को भी बढ़ावा देना है।

राज्य में इन तीन नए खेल अकादमी की स्थापना खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। टेनिस और हॉकी जैसी आधुनिक खेलों के साथ-साथ, पारंपरिक भारतीय खेल मलखंभ को पुनर्जीवित करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण है। इन अकादमियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त होगा। प्रशिक्षण के माध्यम से अपने खेल कौशल को निखारकर न केवल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे, वहीं पारंपरिक भारतीय खेलों को नई पहचान दिलाने में भी सहायक होंगे।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायपुर की टेनिस अकादमी के लिए 13 नए पदों, राजनांदगांव की हॉकी अकादमी के लिए 14 नए पदों और नारायणपुर की मलखंभ अकादमी के लिए 13 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इन अकादमियों की स्थापना से राज्य में खेल अधोसंरचना का तेजी से विकास होगा और खिलाड़ियों को उनके सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। इन नई खेल अकादमियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य न केवल राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी पहचान मजबूत करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की पहचान बनाने की ओर अग्रसर होगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply