जमानत के बाद अपराध घटित करने वाले आरोपियों के कराएं जायेंगे जमानत निरस्त : जितेन्द्र शुक्ला

शेयर करें

दुर्ग // पुलिस कण्ट्रोल रूम, सेक्टर-’06 भिलाई में जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली गयी । अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे अपराधी जो जमानत पर छूटकर पुनः अपराध घटित कर जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन प्रकरणों की सूक्ष्मता से जांच कर, उनके जमानत निरस्त कराएं ।

क्षेत्र के गुण्डा बदमाशों, निगरानी बदमाशों की नियमित रूप चेकिंग करने, थाना / चौकी में उपस्थित कराकर हाजिरी लेने, गुजर जांच किये जाने, इन पर नियंत्रण रखने, क्षेत्र के अत्यधिक सक्रिय गुण्डा, निगरानी बदमाश, आदतन अपराधियों की सूची तैयार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक, दुर्ग ने क्षेत्र में चोरी की वारदात न हो इसके लिये गश्त प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने तथा जिले में सभी वारण्टियों, मोस्ट वाण्टेड अपराधियों, जेल से जमानत पर छूटे गुण्ड बदमाशों, आदतन अपराधियों पर सूक्ष्म निगाह रखने के निर्देश दिए ।

पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब, जुआं, सट्टा, गांजा एवं नशीली सामग्रियों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी निगाह रखने एवं इस पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाए जाने हेतु सख्त हिदायत दिया गया। इसके अतिरिक्त बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखने कहा ।

इस दौरान लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायत का त्वरित निराकरण, अदम दस्तयाब गुम इंसान की दस्तयाबी एवं लंबित वारण्ट की तामीली करने भी निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार रहवासी कालोनियों के भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि कालोनी के गेट में एक गार्ड लगाया गया है एवं मात्र गेट में ही सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। थाना / चौकी प्रभारियों को ऐसे रेसीडेंसियल एसोसिएशन की बैठक लेकर कालोनी के अंदर के मार्ग, बाउण्ड्रीवाल को कव्हर करते हुये चारों दिशाओं में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने हेतु समझाईश दिये जाने बाबत् भी निर्देशित किया गया ।

बैठक में सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), भिलाई, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), दुर्ग, वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), डॉ० पदमश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, के अतिरिक्त समस्त राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एसीसीयू निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply