Home Insurance Scheme: मोदी सरकार ला रही है गेमचेंजर योजना, प्राकृतिक आपदा में घर और दुकान नष्ट होने पर इतनी मिलेगी रकम

शेयर करें

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी बारिश ने देश के कई हिस्सों में कहर ढा रखा है। जगह-जगह मकान ढह गए हैं। लोगों को बेघर होना पड़ा है। इस दोहरी मार से लोग परेशान हैं। उनके रहने का आशियाना छिन गया है। इसे दोबारा बनाने में काफी रकम उन्हें फिर खर्च करनी होगी, लेकिन अब मोदी सरकार ऐसी जबरदस्त योजना लाने जा रही है, जिससे अगर आपके घर, फ्लैट या दुकान को प्राकृतिक आपदा से नुकसान पहुंचता है, तो आपको उसे दोबारा बनाने या ठीक करने के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा। मोदी सकार का इरादा बड़े पैमाने पर घरों की सुरक्षा के लिए बीमा योजना लॉन्च करने की है। इस बीमा योजना से बाढ़, भूकंप, भूस्खलन वगैरा से घरों को नुकसान होने पर तीन लाख रुपए इंश्योरेंस के साथ ही घर के सामान पर तीन लाख और पर्सनल एक्सीडेंट कवर के तहत हर परिवार के दो लोगों को तीन-तीन लाख का बीमा मिलेगा।

इस बीमा योजना के लिए प्रीमियम भी कम रखने की तैयारी है। मोदी सरकार इस प्रीमियम को हर साल सिर्फ 500 रुपए ही रखना चाहती है। फिलहाल सरकारी और निजी कंपनियों को सरकार ने प्रस्ताव भेजा है। अगर निजी कंपनियां इतने प्रीमियम पर राजी न हुईं, तो सरकारी बीमा कंपनियों के जरिए योजना लागू की जाएगी। जिसका प्रीमियम बैंक खाते से ही हर साल कट जाएगा।

बता दें कि पीएम मोदी ने पहले ही गरीब परिवारों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम यानी आयुष्मान भारत योजना लागू कर रखी है। इसके तहत हर गरीब परिवार के पांच सदस्यों तक हर साल पांच लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस किया जाता है। इसके प्रीमियम का पूरा पैसा केंद्र सरकार और राज्य मिलकर देते हैं। इसके अलावा जनधन खाताधारकों के लिए हर साल 100 रुपए में दो लाख तक का बीमा भी केंद्र सरकार देती है।(sabhar news room post)

  • Related Posts

    शादी के लिए 17 करोड़ का पैलेस..फिर मंगेतर ने खाई में क्यों धकेला
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले पर एक दर्दनाक हादसे में 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत खबर आई…

    और पढ़ें
    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *