मातर उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग // रविवार यादव समाज के द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झोला , मचांदूर में मातर, त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए उन्होंने मातर स्थल पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर यादव समाज के लोगों सहित समस्त ग्रामवासी को मातर उत्सव व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया इस दौरान राउत नाचा की धुन पर यादव समाज व अन्य समाज के लोग जमकर थिरके,।साथ ही अखाड़ा का आयोजन किया गया और रात में रंगा रंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुआ।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने इस बेहतर आयोजन के लिए यादव समाज सहित ग्रामवासी की सराहना किया और इसी तरह सामाजिक एकता को बनाए रखने निवेदन किया । मातर उत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाता हैं। छत्तीसगढ़ के गांवो में मातर, मेला मंडाई छत्तीसगढ़ की परंपरा है। यहां सुरहोती (दीपावली) के अगले दिन गोवर्धन पूजा और उसके बाद के दिन को “मातर” कहा जाता है। “मातर” में मा का अर्थ है माता और तर यानी उनकी शक्ति को जगाना।

इस पर्व में गाय की पूजा की जाती है। छत्तीसगढ़ में यह पर्व मुख्य रूप से यादव ( राउत, ठेठवार, पहटिया) समाज के लोगो के द्वारा मनाया जाता है, परंतु अन्य समाज के लोग भी इसमे शामिल होते है। यादव समुदाय के लोग घर-घर जिनके घरों में गोवंश पाले जाते है जा कर दोहा, नाचा करते है और सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष बेलचंदन, गुलाब बेलचंदन, चंद्र प्रकाश बेलचंदन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन दुखित बेलचंदन,अश्वनी देशमुख,पुकेश बेलचंदन, परशु पटेल,भगत यादव, वीरेन्द्र अमृत,गोपी देशमुख, परस राम दुलार अमृत,प्रवीण यदु, फलेंद्र राजपूत सोनू राजपूत,नवाब खान,योगेश पटेल,धनराज साहू , जस,लोक, बैसाखू राम साहू,दयालु यादव, प्रीत यादव , तोरण साहू ,युवराज सिंह साहू,राधेश्याम बेस, गजेन्द्र साहू सरपंच,लेखन साहू जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या यादव समाज के लोग व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका पलक मुच्छल, स्वास्ति मेहुल और गायक अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली लोकपरंपराओं, जनजातीय जीवनशैली और कला-संगीत की अनुपम छटा के साथ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026…

    और पढ़ें
    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *