राज्योत्सव के लिए दर्शकों को मिलेगी निःशुल्क बस सेवा दोपहर तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक

शेयर करें

रायपुर // राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार परिसर तूता में तीन दिनी राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है । रायपुर शहर से राज्योत्सव स्थल तक जाने और वापस आने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा दर्शकों को 4 से 6 नवंबर तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। चार तारीख़ से दोपहर तीन बजे से हर घंटे बसें तूता नवा रायपुर के लिये रवाना होंगी।

निःशुल्क बस सेवा रायपुर शहर के रेलवे स्टेशन स्टैंड, कालीबाडी चौक, पचपेड़ी नाका और भाटागाँव नये बस स्टैंड से संचालित होंगी। ऐसी बसों पर ‘राज्योत्सव हेतु निःशुल्क बस सेवा’ प्रदर्शित रहेगा। रायपुर शहर से बसें दोपहर तीन बजे, चार बजे, पाँच बजे, शाम छह बजे, सात बजे, आठ बजे और रात्रि नौ बजे रवाना होंगी। इसी तरह तूता राज्योत्सव स्थल से रायपुर शहर वापसी के लिए यही बसें शाम चार बजे, पाँच बजे, छह बजे, सात बजे, आठ बजे, रात्रि नौ बजे और अंतिम बस रात्रि दस बजे रवाना होंगी।

  • Related Posts

    निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदाढ़ी (बेमेतरा) सीसी रोड प्रकरण पर सख्त रुख: कलेक्टर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के…

    और पढ़ें
    धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसान अब पारंपरिक धान की खेती छोड़कर फूलों की खेती अपनाकर अपनी तकदीर बदल रहे हैं। उद्यानिकी विभाग और सरकारी योजनाओं की मदद से गेंदा,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *