ग्राम बोड़ेगांव के ग्रामवासियों ने शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग

शेयर करें

दुर्ग // ग्राम बोड़ेगांव के ग्रामवासियों ने शराब दुकान को अन्य स्थान पर खोले जाने की मांग की। ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम बोड़ेगांव व ग्राम रवेलीडीह के आबादी वाले क्षेत्र में शराब दुकान खोला जा रहा है। शराब दुकान के पास शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला स्थित है। साथ ही शराब दुकान के समीप ग्राम बोड़ेगांव के शासकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र स्थित है। जहां आस-पास के लोग ईलाज कराने आते हैं। इसके अलावा खेल का मैदान भी है।

अरसनारा, बोड़ेगांव, रवेलीडीह के छात्र-छात्राएं ग्राम नंदकट्ठी के हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल में अध्ययन के लिए आते हैैं। शराब दुकान खुल जाने से ग्राम बोड़ेगांव व ग्राम रवेलीडीह में अशांति उत्पन्न हो जाएगी। क्षेत्र का वातावरण दूषित हो जाएगा। इस पर एडीएम ने आबकारी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। 

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में एडीएम अरविंद एक्का एवं डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल
    • May 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में पहुंचकर संवेदनशील और जनकेंद्रित शासन की एक प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
    • May 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिला प्रवास के दौरान ग्राम भैंसामुड़ा में एक बेहद आत्मीय और उत्साहवर्धक दृश्य देखने को मिला, जब वे शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *