नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने किया पदभार ग्रहण

शेयर करें

रायपुर // नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया । डॉ मित्तल को प्रभारी आयुक्त एवं संचालक श्री अजय अग्रवाल ने कार्यभार सौंपा एवं उनका स्वागत किया । इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।

उल्लेखनीय है कि डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे । डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है । वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये ।

  • Related Posts

    एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत रायपुर, 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के एक…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर, 15 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने गठन के बाद से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और अनुशासन की ऐसी उत्कृष्ट परंपराएं विकसित की हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *