राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को रायपुर और भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

शेयर करें

रायपुर // राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 26 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को प्रातः 9.20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन एवं आरती के पश्चात रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पूर्वान्ह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 01 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। वे अपरान्ह 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी तथा वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे संध्या 5.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 08 मई को जामुल में लगेगा शिविर
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया…

    और पढ़ें
    निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के तहत प्रदेशभर में चल रहे औचक निरीक्षण और जनसंवाद के क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम लोखन में एक ऐसा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *