भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई का तीसरा और चौथा दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी 

शेयर करें

भिलाई // भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई अपना तीसरा और चौथा दीक्षांत समारोह 26 अक्टूबर शनिवार को नालंदा परिसर हॉल में आयोजित किया जायेगा l इस अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि होंगी और दीक्षांत समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगी। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन टेका और छत्तीसगड़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस अवसर पर उपस्थित होंगे। यह माननीय राष्ट्रपति की संस्थान के साथ-साथ भिलाई की पहली यात्रा होगी l

इस दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में ब्रातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। 2023 बैच के खातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक बातक शामिल हैं। 2024 के नातक वैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल हैं। संस्थान स्वर्ण पदक बीटेक के छात्रों को उनके बैच में उच्चतम सीजीपीए के लिए प्रदान किया जाता हैl

जबकि बीटेक और एमटेक छात्रों को अकादमिक और पाठ्येतर डोमेन दोनों में उनके समग्र प्रदर्शन के आधार पर निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है। बीटेक, बीटेक (ऑनर्स) और एमएससी में समग्र शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ छात्रा को निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है। सीनेट पुरस्कार विभिन्न शाखाओं और कार्यक्रमों में उच्चतम सीजीपीए वाले छात्रों को दिए जाते हैं। इस दीक्षांत समारोह में 2023 के बैच के तेरह छात्रों और 2024 के वैच के दस छात्रों की सीनेट पुरस्कारों के लिए सिफारिश की गई है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के वनांचल में ‘पीली क्रांति’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सूरत
    • June 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का आदिवासी बहुल नगरी विकासखंड अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर ‘पीली क्रांति’ (हल्दी उत्पादन) की ओर कदम बढ़ा चुका है। मुख्यमंत्री के…

    और पढ़ें
    किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
    • June 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने वाले उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम किसकोड़ो में शुक्रवार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *