जामुल मे अवैध प्लाटिंग करने वालो पर पालिका प्रशाशन ने ताबड़ तोड़ कार्यवाही की

शेयर करें

जामुल् ।। नगर पालिका क्षेत्र जामुल में आज सुबह ही अवैध प्लाटिंग पर ताबड़ तोड कार्यवाही की गई। अवैध प्लाटिंग वार्ड क्र. 02 एवं वार्ड क्र 20 में बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। जिस पर भूमि को टुकड़ो में बाट कर भू-स्वामी का नाम भी लिखा गया एवं मुरूम डालकर रोड संरचना भी किया गया था।

जिससे नगर पालिका प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया। नगर प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बाद भी उक्त कार्य किया जा रहा था। जिस पर सख्ती अपनाते हुए नगर प्रशासन अमला ने कार्यवाही करते हुए जब्ती भी बनाया। साथ ही आम जनता को आगाह किया गया कि ऐसे जमीनों की खरीदी न करें। जिससे कि आर्थिक नुकसान के साथ ही प्रशाससनिक परेशानियों का सामना करना पड़ें। भूमि क्रय करने से पहले भूमि के संबंध में पर्याप्त जानकारी ले सकते है। कि उक्त भूमि किस प्रायोजन हेतु आरक्षित है।

अवैध प्लाटिंग करने वाले के झांसे में बिलकुल न आये। जमीन खरीदने से पहले देख ले कि उस जगह पर सड़क नाली विद्युत पोल की व्यवस्था है कि नहीं। उक्त भूमि का डायवर्सन नगर निवेश शाखा से संबंधित दस्तावेज भूमि उपयोगिता के संबंध में जानकारी नगर पालिका के राजस्व शाखा से भी ले सकते है। क्योकि ऐसे भूमि को क्रय करने में क्रयकर्ता को ही शासकीय कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते है। इस लिए ऐसे अवैध कृत्य करने वालों से सावधान रहे साथी ही इसकी जानकारी भी रखे की भूमि विक्रेता के पास कालोनाईजर लायसेंस है भी कि नहीं। क्योंकि इस प्रकार के भूमि पर निर्माण की अनुमति नहीं दी जाती।

इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेंगी। इसलिए ऐसे जमीन प्लाट भूमि की खरीदी न करें। कार्यवाही के समय कोई भी भू-स्वामी मौके पर सामने नहीं आये। जिससे अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही जारी रही और आगे भी जारी रहेगी। कार्यवाही में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक सहित नगर प्रशासन का तोडफोड अमला एवं राजस्व शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विकासखंड उसूर का अतिसंवेदनशील ग्राम तर्रेम, जो कभी माओवादी प्रभाव के कारण पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई…

    और पढ़ें
    बकाया बिल से घबराने की जरूरत नहीं, समाधान योजना से मिलेगी राहत’ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें‘ रायपुर // प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का 4 मई को सुदूर वनांचल ग्राम कमराखोल का दौरा आमजन के लिए राहत और विश्वास का संदेश लेकर आया। सुशासन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *