2 माह से वेतन नहीं मिलने पर पी लिया जहर, वंदे मातरम केबल नेटवर्क के संचालक विक्की गुलाटी पर लगाया आरोप

शेयर करें

रायपुर ।। दो माह से वेतन न मिलने के कारण केबल कर्मी ने जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसके प्राण बचा लिए। केबल कर्मी ने एक केबल ऑपरेटर विक्की गुलाटी पर आरोप लगाया है कि उसने दो माह का वेतन नहीं दिया है जिसके कारण उसके परिवार के समक्ष भूखे मरने की स्थिति निर्मित हो गई है

मेडिकल कॉलेज कोरबा में भर्ती इस युवक का नाम रविंद्र सिंह निवासी पोड़ी बहार कोरबा है। रविंद्र ने सुबह जहर का सेवन कर लिया जैसे ही इसकी भनक परिजनों को लगी इसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इस युवक का कथन है कि वह घंटाघर कोरबा में स्थापित एक केबल नेटवर्क में काम करता है उसे प्रतिमाह 8000 रुपए देने का आश्वासन दिया गया लेकिन पिछले दो माह से उसे वेतन नहीं दिया गया जिसके कारण उसके परिवार के समक्ष रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। बच्चों का भूख से बिलखना और पत्नी के ताने से परेशान होकर उसने जहर का सेवन कर लिया। रविंद्र ने विक्की गुलाटी नामक केबल ऑपरेटर पर इस स्थिति के निर्माण का आरोप लगाया है ।

मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने रविंद्र का बयान लेकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दे दी है ।

  • Related Posts

    तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान रायपुर // प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *