प्रदेश के शासकीय अस्पतालों को मिलेगी 39 डायलिसिस मशीनें, मरीजों को मिलेगा लाभ

शेयर करें

रायपुर ।। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, इंडियन आयल कार्पोरेशन एवं फेयरफैक्स इंडिया चैरिटेबल फाउंडेशन ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस एमओयू के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को इंडियन आयल कार्पोरेशन के द्वारा अगले एक माह में 39 डायलिसिस मशीनें प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य विभाग को यह मशीनें यह मशीनें निःशुल्क प्राप्त होंगी तथा इसकी मरम्मत व देखरेख फेयरफैक्स इंडिया चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा किया जायेगा।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री रितुराज रघुवंशी ने इस एमओयू पर आज हस्ताक्षर किए हैं। नई मशीनों के मिलने से डायलिसिस कराने वाले मरीजों को सहूलियत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ये डायलिसिस मशीनें नवीन गठित जिलों मे तथा उन स्थानों पर स्थापित की जाएंगी जहां डायलिसिस की मशीनें पुरानी हैं एवं मरीजों की संख्या ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने एमओयू को राज्य हित में सार्थक करार देते हुए कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई मशीनों की उपस्थिति से जांच और इलाज में तेजी आएगी। उन्होंने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार को लेकर लगातार काम किया जा रहा है जिसके तहत चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाओं के इजाफे के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के प्रथम दिवस में संस्कृति, साहित्य और लोककला का अद्भुत संगम देखने को…

    और पढ़ें
    सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव आयोजित
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित संत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *