भिलाई निगम के महापौर के रूप में कार्यो को संपादित करेगें सीजू एन्थोनी।

शेयर करें


भिलाई ।। नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल पारिवारिक कारणों से महापौर का कार्य सुचारू रूप से संपादित नहीं कर पा रहे है। बहुत से ऐसे कार्य है, जिसको महापौर परिषद के माध्यम से समय अवधि में संपादित किया जाना आवश्यक होता है। इसको देखते हुए महापौर नीरज पाल अपने जगह पर वरिष्ठ पार्षद राजस्व प्रभारी एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी को अपने दायित्व को संपादित करने के लिए महापौर के रूप में दायित्व सौंपा है। आज एमआईसी के सदस्यगण एवं सत्ता पक्ष के पार्षदगण संयुक्त रूप से जाकर आयुक्त बजरंग दुबे को उक्त संबंध में जानकारी दिये। चर्चा के दौरान महापौर सीजू एन्थोनी द्वारा आयुक्त से विभिन्न मुददो पर चर्चा किया गया। विशेष करके मदर्स मार्केट को लेकर जहां पर अन्य किसी प्रकार की दुकान नहीं खोलने की मांग किये।

इसी तारतम्य मे दिवाली एवं छठ पर्व को देखते हुए नगर की स्ट्रीट लाईट एवं बाजारो की लाईट व्यवस्था सृदृढ़ करने को कहा। इसके साथ ही सभी तालाबो की साफ-सफाई, बाजारो की पार्किग व्यवस्था, जोन-03 में जोन आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में भी पार्षदगणांे द्वारा चर्चा किया गया। साथ में निगम के रूटिन कार्यो को शीध्रता से संपादित करने हेतु भी कहा गया। आयुक्त दुबे द्वारा सभी मुददो पर चर्चा के बाद आश्वासन दिया गया कि सभी मुददो पर उचित कार्यवाही की जावेगी। हमने सभी जोन आयुक्तो को पूर्व में ही उक्त कार्यो हेतु निर्देशित कर दिया है। हमारा भी पुरा प्रयास है शीध्रता पूर्वक सभी कार्यो को संपादित किया जावें।

आयुक्त से चर्चा के दौरान सभापति गिरवर बंटी साहू, वरिष्ठ एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू , केशव चौबे, एकांश बंछोर, साकेत चंद्राकर, चंद्रशेखर गंवई, लालचंद वर्मा, नेहा साहू, मालती ठाकुर, जोन अध्यक्ष रामानंद मोर्या, राजेश चैधरी, पार्षद अभिषेक मिश्रा, उमेश साहू, सेवन कुमार, के.जगदीश, सुरेश वर्मा, हरिष सिंग, अभय सोनी, कोमल टण्डन, डी सुजाता, अरविंद राय, सुभम झा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply