छत्तीसगढ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री

शेयर करें

रायपुर // राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आज ग्राम नरदहा में आयोजित छत्तीसगढ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ समारोह में शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कुर्मी समाज के निर्वाचित प्रातिनिधियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज का नेतृत्वकर्ता सहज और सुलझा हुआ होना जरूरी है। कुर्मी समाज के बहुत से निर्णयों को अन्य समाज के प्रबुद्धजनों ने भी स्वीकार किया है। कुर्मी समाज के निर्णयों से समाज की दशा और दिशा में सुधार हुआ है। समाज को नई दिशा दिखाने और विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए संगठन में जागरूकता आवश्यक है।

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने कहा कि नेतृत्व के प्रति विश्वास, एकता और संगठन समाज को ऊर्जावान और प्रगतिशील बनाता है। कुर्मी समाज ने अनेक कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाकर विकसित समाज के लिए मिसाल प्रस्तुत किया है। समाज मे व्याप्त ऐसे विचार और परम्परा जो समाज की प्रगति में बाधा बनेंगे, उस पर सर्वसम्मति से प्रतिबंध लगाया जाएगा।

समारोह में नवनिर्वाचित राज प्रधानों में धरसींवा राज से नीलमणि परगनिहा, धमधा राज से श्रीमती सत्यभामा परगनिहा, पलारी राज से रामखिलावन, बलौदाबाजार राज से श्रीमती सुनीता वर्मा, तिल्दा राज से ठाकुर राम वर्मा, रायपुर राज से जागेश्वर वर्मा और दुर्ग राज से ईश्वरी वर्मा ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर निर्वाचन समिति के सदस्यों को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply