नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बडी कार्यवाही

शेयर करें

दुर्ग // नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में चलाये जा रहे संकल्प अभियान एक युद्ध नशे के विरूद्ध के तहत लगातार अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है व संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही थी कि इसी क्रम में 21अक्टूबर 2024 को मुखबीर से सूचना मिला थी l कि नेवई डेम इमली पेड के नीचे दो व्यक्ति R15 मोटर सायकल में 02 नग कपडे के थैला में नशीली गोली विक्रय करने के लिये रखा है कि सूचना पर थाना प्रभारी नेवई के निर्देशन में टीम गठित कर रवना हुए l मौके पर पहुंचे जहां दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पूछने पर अपना नाम अमन निषाद पिता सुरेन्द्र निषाद उम्र 20 साल साकिन शिव पारा स्टेशन मरोदा थाना नेवई, हुकेश कुमार उर्फ हुक्कु पिता डेरहा राम साहू उम्र 25 साल साकिन स्टेशन मरोदा बजरंग पारा थाना नेवई का होना बताया।

जिनका गवाहो के समक्ष तलाशी लेने पर हुकेष उर्फ हुक्कु साहू के कब्जे से दो नग कपडे के थैला में 1504 नग SPAS-TRASCEN-PLUS कैप्सूल एवं अमन निषाद के कब्जे से R15 मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीसी 0497 एवं कैप्सूल विक्रय रकम 200 रू नगदी मिला, मौके पर औषधि निरीक्षक दुर्ग को सूचना दिया गया जो मौके पर उपस्थित हुये,जो उक्त कैप्सूल को ट्रामाडोल युक्त नशीली होना बताये। संदेहियों से उक्त कैप्सूल रखने के संबंध में वैध दस्तावेज व लायसेंस पेश करने कहा गया जो कोई कागजात नहीं होना लेखकर दिया है। आरोपी का कृत्य धारा 8, 21(सी) एनडीपीएस एकट का घटित करना पाये जाने से मौके पर देहाती नालसी कायम कर हमराह स्टाफ, गवाहन माल मुल्जिम के थाना आकर असल नंबरी अपराध कायम किया गया । आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता हैं। इसके अलावा पुलिस प्रशासन के द्वारा नशे के खिलाफ प्रचार प्रसार करने एवं जनता को जागरूक करने व नशे के आदी लोगो को पुर्नवास कराने का कार्य किया जा रहा है एव नशे का अवैध व्यापार करने वालो के खिलाफ भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगा।

इस कार्यवाही में निरी. आनंद शुक्ला, औषधि निरीक्षक ब्रजराज सिंह, सउनि कृष्णा लाल नेताम, सउनि रामचंद कंवर, प्रआर राजेश देवांगन, आरक्षक रवि बिसाई, चंदन भास्कर, लोकेश दिवाकर का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply