विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में स्वागत कर आस्था ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

शेयर करें

दुर्ग // राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) अंतर्गत अयोध्या के भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आज आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाना किया गया। श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। बैंड की धुन में जय श्रीराम के नारे गूंज रहे थे। रेलवे स्टेशन राम मय नजर आया। रेलवे स्टेशन में राम भक्तों को तिलक, माला पहनाकर स्वागत किया गया।

दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, एडीएम अरविंद एक्का सहित रेलवे अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए ट्रेन को रवाना किया। दुर्ग ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से कुल 185 श्रद्धालुओं सहित कुल 850 श्रद्धालुगण शामिल है। 17 अक्टूबर की मध्य रात्रि दुर्ग रेल्वे स्टेशन वापसी होगी। इस यात्रा में बस्तर, बीजापुर, कोण्डागांव, नारायणपुर जिले के श्रद्धालुओं ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के अभिनव पहल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग अमित सिंह परिहार एवं अन्य अधिकारी तथा जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव में…

    और पढ़ें
    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा सरगुजा संभाग के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित फेम ट्रिप से एक दिन पूर्व अम्बिकापुर में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *