मुख्यमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रबुद्ध लेखक और सांसद डॉ.राम मनोहर लोहिया की 12 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहिया जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने अपना अधिकांश जीवन अन्याय के खिलाफ़ लड़ने के लिये समर्पित कर दिया । लोहिया जी ने विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक सुधारों की वकालत की जिसमें जाति व्यवस्था का उन्मूलन, भारत की राष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी को मान्यता और नागरिक स्वतंत्रता का मज़बूती से संरक्षण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लोहिया जी को उनकी प्रखर देशभक्ति और लोककल्याणकारी विचारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply