मुख्यमंत्री श्री साय कालीबाड़ी दुर्गा पूजा उत्सव में हुए शामिल

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में बंगाली कालीबाड़ी समिति द्वारा सजाए दुर्गा पूजा उत्सव पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कालीबाड़ी परिसर स्थित महाकाली मन्दिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बड़ा सौभाग्य है कि दुर्गा पूजा नवरात्रि पर बंगाली समाज द्वारा आयोजित पूजा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिला है। काफी समय से बंगाली समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। आप सभी को दुर्गा पूजा नवरात्रि की बधाई। मातारानी से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो और सभी को उनका भरपूर आशीर्वाद मिले।

मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए पूजा समिति को बधाई दी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा, विधायक राजेश मूणत व पुरंदर मिश्रा सहित बंगाली कालीबाड़ी समिति के सदस्यगण व बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कार्यशाला का हुआ आयोजन
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले के खतरनाक एवं अति खतरनाक कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कला मंदिर में उद्योगों के अधिकारियों हेतु औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यशाला…

    और पढ़ें
    ग्राम बेलौदी में प्राप्त हुए 501 आवेदन, मौके पर 283 आवेदनों का हुआ निराकरण
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौदी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *