चरोदा मंडल में पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देव किशन मारू

शेयर करें

भिलाई ।। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश आवाहन पर सदस्यता अभियान के नियमित चरोदा मंडल द्वारा आयोजित युवा सदस्यता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देव किशन मारू मुख्य रूप से उपस्थित रहे साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जिले के उपाध्यक्ष राम उपकार तिवारी युवा मोर्चा प्रदेश का प्रशिक्षण व सदस्यता रथ यात्रा प्रभारी सुरेंद्र साहू उप्रउपस्थित रहे।

कार्यक्रम उद्बोधन में जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है अपने वादों को पूरा कर आप सभी के बीच में एक विश्वास और सुशासन की सरकार लाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है आप सभी युवा आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं इसलिए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है ।

यात्रा प्रभारी सुरेंद्र साहू ने कहा की सिर्फ मोदी जी की सोच है और यह कार्य सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में हो सकता है की अंतिम व्यक्ति तक के हमारी पार्टी पहुंच सके और हर युवा राजनीति में सक्रिय हो इसे लेकर सदस्यता अभियान के नियमित हम आप सभी के बीच में पहुंचे है हम सभी युवा साथियों का स्वागत अभिनंदन करते हैं ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवकिशन ने कहा कि आज देश के अंदर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक युवाओं को आगे लाने का काम देश के यशस्वी हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किया जा रहा है आप सभी डिजिटल इंडिया से लेकर लोकल फॉर वोकल का संकल्प लेते हुए हर अंतिम पंक्ति का युवा राजनीति में सक्रिय हो और गांव अपने शहर की दिशा और दशा को तय करें साथ ही साथ अपने हक के लिए लड़ने के लिए आगे हो जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी आप सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी नंबर पर मिस कॉल कर कर 123 युवाओ को भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराई साथी संकल्प भी दिलाया हम सभी संकल्प ले कि हम हर युवा को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन चंद्राकर वरुण यादव तेजस पाल रोहन सिंह पार्षद तुलसी ध्रुव मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र साहू खिलावन सिंह देवांगन हर्षित साहू अभिषेक शर्मा गुड्डू भारती महेश तिवारी रूपेंद्र यादव नितेश शर्मा दीप राज पटेल समीर अग्रवाल गगन चंद्राकर संदीप पाली अर्पण मुखर्जी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भाजपा नेता जयदीप गुप्ता की मांग पर बालोद जिले में शुरू हुई 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, श्री साय, श्री शर्मा, श्री कौशिक का जताया आभार
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंबालोद // जिला बालोद में 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शुरू होने पर भाजपा नेता जयदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी तथा मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    हादसे की हार, हौसले की जीत: नर्मदा प्रसाद को मिला शासन की योजनाओं का संबल
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // नर्मदा प्रसाद यादव कभी एक प्लास्टिक कंपनी में काम कर पूरे सम्मान के साथ अपने परिवार की आजीविका चला रहे थे। वे अपने परिवार की उम्मीदों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *