त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन,निगम प्रशासन एवं पुलिस ने की तैयारी, पार्किंग स्थल तय

शेयर करें

दुर्ग // त्योहारी सीजन में बाजार में होने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठकर रणनीति बनाई।नगर निगम व पुलिस ने दुर्ग मार्केट के लिए व्यवस्था बनायेगी। जिसके तहत वाहनों के लिए पार्किंग बनाए गए हैं। साथ ही कुछ मार्गों पर बेरीकेट्स लगना तय किया है।

त्योहार के मद्देनजर नगर निगम एवं यातायात पुलिस ने की तैयारी, दुर्ग में तय की पार्किंग त्योहारी सीजन में बाजार में होने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण कर रणनीति बनाई। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर दुर्ग इदिरा मार्केट के लिए व्यवस्था बनाई है। जिसके तहत वाहनों के लिए पार्किंग बनाए जाएंगे।

सोमवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एसडीएम हरवंश मिरी, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, तहसीलदार क्षमा यदु,यातायात पुलिस निरीक्षक यशपाल ध्रुव,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद द्वारा छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों व व व्यापारियों के साथ मार्केट क्षेत्र निरीक्षण किया। जिसके अंतर्गत इंदिरा व सराफा मार्केट के लिए व्यवस्था बनाई जावेगी।

जिसमें व्यापारियों व दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पुलिस लाइन, महात्मा गांधी स्कूल एवं मारवाड़ी स्कूल मैदान में पार्किंग बनाई गई है। वहीं आम लोगों के लिए सीएसपी कार्यालय परिसर, पशु चिकित्सालय के सामने और शनिचरी बाजार के पास की खाली जमीन पर पार्किंग बनाई गई है। पसरा लगाकर फूल, दीया, मोमबत्ती आदि बेचने वालों के लिए टीबी हास्पिटल के सामने का मैदान एवं इंदिरा मार्केट पार्किंग स्थल आरक्षित रहेगा।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply