नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महत्वपूर्ण बैठक कल

शेयर करें

रायपुर ।।गृह मंत्री अमित शाह कल 7 अक्तूबर 2024 को नक्सल ऑपरेशन के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा तथा पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को इस बैठक में विशेष रूप से बुलाया गया है। बैठक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों की समीक्षा करने और आगे की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की जा रही है।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज दिल्ली रवाना हो गए।

गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है। पिछले नौ महीनों में सुरक्षा बलों ने 190 से अधिक नक्सलियों को समाप्त करने में सफलता प्राप्त की है जिससे नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई को एक नई दिशा मिली है। इस बैठक में नक्सल ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की उपलब्धियों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा की नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास दोनों को प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में चल रहे अभियानों से इस समस्या के समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रगति हो रही है। बैठक में पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे क्योंकि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में अंतरराज्यीय समन्वय महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस बैठक में भविष्य की कार्ययोजनाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के लिए आवश्यक कदमों पर भी निर्णय लिया जाएगा।

यह बैठक न केवल सुरक्षा बलों की रणनीतियों को सशक्त करेगी, बल्कि नक्सलवाद के समूल खात्मे की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी गति प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कार्यशाला का हुआ आयोजन
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले के खतरनाक एवं अति खतरनाक कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कला मंदिर में उद्योगों के अधिकारियों हेतु औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यशाला…

    और पढ़ें
    ग्राम बेलौदी में प्राप्त हुए 501 आवेदन, मौके पर 283 आवेदनों का हुआ निराकरण
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौदी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *