पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान/विदाई समारोह

शेयर करें

दुर्ग ।।  भिलाई नगर में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1-निरीक्षक मोतीलाल शुक्ला, 2-उप निरीक्षक उनियार चांदने, 3-सहायक उप निरीक्षक रोहित मालेकर, 4-प्रधान आरक्षक क्रमांक भुनेश्वर कश्यप, 5-प्रधान आरक्षक (चालक) ताराचंद का सम्मान/विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे., पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ दिया जाकर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 35 से 40 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को

जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे. द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है, आपकेे पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हूॅॅं और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूॅॅं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जो अनुभव साझा किए है, और उन्होंने जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है। हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें।

जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे. द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/ कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान  सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला-दुर्ग, वेदव्रत सिरमौर अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग, अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सुश्री ऋचा मिश्रा अति.पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, चिराग जैन, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, आशीष बंछोर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, संजय पुंढीर उप पुलिस अधीक्षक बाल.अपराध शाखा दुर्ग, नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी, जिला दुर्ग तथा जिला विशेष शाखा, नियंत्रण कक्ष, आईयूसीएडब्ल्यू तथा रक्षित केन्द्र, दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भाजपा नेता जयदीप गुप्ता की मांग पर बालोद जिले में शुरू हुई 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, श्री साय, श्री शर्मा, श्री कौशिक का जताया आभार
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंबालोद // जिला बालोद में 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शुरू होने पर भाजपा नेता जयदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी तथा मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    हादसे की हार, हौसले की जीत: नर्मदा प्रसाद को मिला शासन की योजनाओं का संबल
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // नर्मदा प्रसाद यादव कभी एक प्लास्टिक कंपनी में काम कर पूरे सम्मान के साथ अपने परिवार की आजीविका चला रहे थे। वे अपने परिवार की उम्मीदों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *