मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 04 अक्टूबर को दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 04 अक्टूबर को प्रदेश के नक्सल हिंसा प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 10.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 01 बजे दंतेश्वरी मंदिर में मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना एवं विभिन्न विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री अपरान्ह 01.50 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे, यहां वे 2.15 बजे तक सेंट्रल लायब्रेरी बीजापुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्री साय 2.20 बजे मिनी स्टेडियम में नक्सल पीड़ित परिवारों को रोजगार एवं तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय 3.35 बजे बीजापुर से रवाना होकर शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

  • Related Posts

    डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) तथा मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना…

    और पढ़ें
    अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *