पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव लड़ाने से पहले नेताओं का मूल्याकंन पार्टी के लिए बनाए गए सदस्यों के आंकड़े से होगा

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर जिले के पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं नगरीय निकाय के पार्षदों की बैठक अहिवारा, धमधा, दुर्ग शहर, उतई और पाटन में संपन्न हुई।

बैठकों में मुख्य रूप से जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ नेता अजय तिवारी, जिला सदस्यता टोली संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये, सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, डॉ. मानसी गुलाटी, उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चन्द्राकर उपस्थित रहे।

जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के वर्तमान जनप्रतिनिधि को आगामी चुनाव में दोबारा अधिकृत करने से पहले पार्टी के प्रति उसका समर्पण आवश्यक रूप से देखा जाएगा। वर्तमान जनप्रतिनिधियों को अवसर देने से पहले उनके मूल्यांकन का आधार उनके द्वारा बनाए गए सदस्यता के आंकड़े से होगा, उसके बाद ही किसी नेता की सिफारिश काम आएगी अर्थात पार्टी के प्रति उसका योगदान पहले देखा जाएगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पार्टी ने पूर्व में नगरीय निकाय और पंचायत में चुनाव लड़ने का मौका दिया और अब आपकी बारी है कि पार्टी के प्रति समर्पण भाव दिखाने की। पार्टी ने व्यक्तिगत तौर पर जो लक्ष्य हर पार्षद को दिया है, उसको पूरा करके अपने पद और संगठन के साथ न्याय करें।

भाजपा सदस्यता अभियान की जिला टोली के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत से संबंधित अगले पद में फिर से जाना चाहते हैं, तो पार्टी ने जितना लक्ष्य निर्धारित किया है, उस लक्ष्य को पद के अनुरूप हासिल करना होगा और लक्ष्य को पूरा करके पार्टी की दृष्टि में उसे पद के लायक अपने आपको प्रस्तुत करना होगा, तभी पार्टी ऐसे इच्छुक कार्यकर्ताओं को आगे फिर से अवसर देने के बारे में विचार करेगी।

नेताओं ने जनप्रतिनिधियों से आव्हान करते हुए कहा कि पार्टी के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने से पार्टी के साथ-साथ स्वयं का भी आधार मजबूत होगा।

आभार प्रदर्शन जिला सदस्यता टोली की सदस्य डॉ. मानसी गुलाटी ने किया।

बैठकों में दिनेश देवांगन, मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू, फत्ते वर्मा, खेमलाल साहू, लोकमनी चन्द्राकर, लालेश्वर साहू, द्वारिका साहू, गोविंद देवांगन, विजय डरसेना, अनिल यादव, बृजेन्द्र दानी, पारखत साहू, फलेंद्र सिंह राजपूत, शुभम ताम्रकार, संजय चन्द्राकर, देवकुमार सिन्हा, पार्षद मनीष साहू, चमेली साहू, शिवेंद्र परिहार, नरेंद्र बंजारे, कुमारी साहू, चंद्रशेखर चन्द्राकर, अजीत वैद्य, कुलेश्वर साहू, कविता तांडी, काशीराम कोसरे, सुरेन्द्र बजाज, देवनारायण तांडी, गुड्डू यादव, कमल देवांगन सहित पार्षदगण और जनपद व जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply