प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25: उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीते कुल 12 मेडल, देशभर की पुलिस टीमों ने दिखाई दमखम

शेयर करें

दुर्ग।। प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 में वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, और योगा इवेंट का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 33 केंद्रीय और राज्य पुलिस की टीमों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 गोल्ड, 05 सिल्वर, और 04ब्रोंज सहित कुल 12मेडल अपने नाम किए, जो इस आयोजन में सबसे अधिक है।

प्रतियोगिता में अन्य पुलिस टीमों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

बीएसएफ (BSF): 03 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित कुल 04 मेडल प्राप्त किए।

राजस्थान पुलिस: 02 गोल्ड, 02 सिल्वर, 02 ब्रोंज सहित कुल 06 मेडल जीते।

छत्तीसगढ़ पुलिस: 02 गोल्ड, 01 ब्रोंज सहित कुल 03 मेडल जीते।

एसएसबी (SSB): 02 गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही।

पंजाब पुलिस: 01 गोल्ड, 01 सिल्वर, 01 ब्रोंज सहित कुल 04 मेडल प्राप्त किए।

उड़ीसा पुलिस: 01 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित कुल 02 मेडल जीते।

सीआरपीएफ (CRPF): 01 गोल्ड, 01 ब्रोंज सहित कुल 02 मेडल प्राप्त किए।

महाराष्ट्र पुलिस: 01 गोल्ड मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की

मेडल सेरेमनी में मुख्य अतिथि श्री दीपांशु काबरा, एडीजीपी, पीएचक्यू रायपुर, श्री जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवम श्री दिवाकर प्रसाद सिंह, रीजनल हेड बैंक ऑफ बड़ौदा, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं ।

इस प्रतियोगिता ने पुलिस कर्मियों के बीच खेल भावना और उत्साह को बढ़ावा दिया है। आयोजन में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया, जिससे इस प्रतियोगिता को एक उच्च स्तर की सफलता मिली।

  • Related Posts

    पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन याद आ जाता है। आज जीवनशैली पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा…

    और पढ़ें
    नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // देश के पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र की अग्रणी संस्था फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी (FAITH) द्वारा होटल ताज, नई दिल्ली में आयोजित फेथ कांक्लेव…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *